महेश बाबू के साथ पर्दे पर रोमांस कर सकती हैं जान्हवी कपूर
Image Credit: Shortpedia
जान्हवी कपूर की हाल ही में रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही' ने भले ही कुछ खास कमाई नहीं की, पर इससे उनकी लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ा है। ताजा जानकारी के मुताबिक जान्हवी जल्द ही पर्दे पर साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ इश्क फरमाती नजर आ सकती हैं। इससे भी खास बात यह है कि इस फिल्म से महेश बाबू बॉलीवुड में कदम रख सकते हैं।