Jasmin Bhasin की मां को अस्पताल में बेड पाने के लिए खानी पड़ी दर-दर को ठोकरें, नाराज एक्ट्रेस का ट्विटर पर छलका दर्द
Image Credit: Newsbyte
जैस्मिन ने ट्विटर पर लिखा, "नाराज और बेहद दुखी हूं. हर दिन मौत की खबर, ऑक्सीजन और बेड की तलाश में लोग सड़क पर मर रहे हैं. मेरी मां को भी दो दिन पहले इसी स्थिति से गुजरना पड़ा क्योंकि बेड ढूंढना किसी संघर्ष से कम नहीं था. मेरे बूढ़े पिता उनके लिए मेडिकल सुविधा पाने की खातिर दर-दर भटक रहे थे, कई लोग इस स्थिति से गुजर रहे हैं."