मास्क नहीं लगाने पर कटा जैस्मिन भसीन का चालान
Image Credit: Instagram
हाल ही में अली गोनी और जैस्मिन भसीन स्पा सेशन के बाद स्पॉट हुए। जहां जैस्मिन ने खुलासा किया कि मास्क नहीं लगाने की वजह से उनका चालान काटा गया। पोज देते वक्त अली गोनी ने मास्क चेहरे से नीचे किया लेकिन जैस्मिन से जब पैपराजी ने मास्क उतारने को कहा तो उन्होंने कहा, 'मैं नहीं निकालूंगी। मेरा आज ही चालान हुआ है।' इसके बाद जैस्मिन एक पर्ची दिखाती हैं।