जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की 'मुंबई सागा' थिएटर के बाद OTT पर होगी रिलीज
Image Credit: shortpedia
हाल में अभिनेता जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी अपनी फिल्म 'मुंबई सागा' को लेकर चर्चा में रहे हैं। जॉन और इमरान की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'मुंबई सागा' इस साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। थिएटर में रिलीज होने के बाद काफी समय से फिल्म की डिजिटल रिलीज की चर्चा चल रही थी। अब जानकारी सामने आ रही है कि यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आज यानी 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।