'सत्यमेव जयते 2' में तीन किरदार निभा रहे जॉन अब्राहम, जल्द आएगा नया पोस्टर
Image Credit: Twitter
बुधवार को जॉन अब्राहम ने फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का नया पोस्टर शेयर किया। कहा जा रहा था कि फिल्म में उनका डबल रोल होगा। लेकिन खबर है कि वो तीन किरदार निभा रहे हैं। जल्द फिल्म का नया पोस्टर सामने आएगा। डायरेक्टर मिलाप झावेरी के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 13 मई को डायरेक्टर प्रभु देवा की सलमान खान स्टारर 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' से क्लैश होगी।