पत्रकार ने प्रियंका के ऑस्कर नॉमिनेशंस की घोषणा पर उठाया सवाल, अभिनेत्री ने दिया जवाब
Image Credit: shortpedia
प्रियंका और निक की साख पर सवाल उठाते हुए ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार पीटर फोर्ड ने पूछा कि क्या इस कपल के पास ऑस्कर नॉमिनेशंस की घोषणा की योग्यता है। प्रियंका ने अपने ट्विटर पोस्ट में अपनी 60 से अधिक फिल्मों की लिस्ट को शेयर करके ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को जवाब दिया है। पीटर ने बाद में प्रियंका के ट्वीट का जवाब देते हुए अपने ट्वीट में बताया कि वह प्रियंका की इन फिल्मों से वाकिफ नहीं थे।