निर्देशक जेपी दत्ता की बेटी निधि के ब्राइडल शावर में पहुंचे बी-टाउन सेलेब्स, तस्वीरें आईं सामने
Image Credit: Shortpedia
निर्देशक जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता फिल्ममेकर बिनॉय गांधी संग शादी करेंगी। निधि और बिनाय ने अगस्त 2020 में सगाई की थी। उन्होंने बीते साल दिसंबर में शादी का प्लान किया था। बाद में इसे आगे बढ़ाया गया। हालांकि शादी की तारीख का खुलासा अभी नहीं हुआ। हालिया उनके ब्राइडल शॉवर में कई बी-टाउन सेलेब्स पहुंचे। सामने आईं तस्वीरों में रवीना टंडन, अमृता सिंह, सोनी राजदान पार्टी में पहुंचीं।