20 अक्टूबर तक बढ़ाई गई रिया चक्रवर्ती और शोविक चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत
Image Credit: Shortpedia
सुशांत राजपूत मौत में ड्रग्स मामले को लेकर गिरफ्तार हुई एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने 20 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है। उनकी जमानत को लेकर उनके एडवोकेट सतीश मानेशिंदे ने मुंबई की एक अदालत में अपील की थी। लेकिन कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी ठुकरा दी थी। इसके बाद उन्होंने बॉम्बे HC का रुख किया था।