जस्टिन बीबर बने स्पॉटिफाई के सबसे ज्यादा सुने जाने वाले कलाकार
Image Credit: shortpedia
पॉप गायक जस्टिन बीबर 83.3 मिलियन से अधिक मासिक श्रोताओं के साथ स्पॉटिफाई के अब तक के सबसे अधिक स्ट्रीम किए जाने वाले कलाकार बन गए हैं. डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, टीएमजेड के मुताबिक बीबर सबसे ज्यादा सुने जाने वाले कलाकार बन गए हैं. मार्च में रिलीज हुए उनके नए एल्बम 'जस्टिस' की सफलता और रैपर द किड लारोई के साथ सिंगल, 'स्टे', जो लगातार छह हफ्तों तक बिलबोर्ड के शीर्ष स्थान पर बना रहा.