सुशांत केस में गिरफ्तार कैजान इब्राहिम को 24 घंटे से भी कम समय में मिली जमानत
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित सुसाइड मामले में एनसीबी द्वारा गिरफ्तार आरोपी कैजान इब्राहिम को 24 घंटे से भी कम समय में जमानत मिल गई है. मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट शनिवार को कैजान की बेल को मंजूदी दी है. कोर्ट ने आज ही आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था. कैजान एक ड्रग पैडलर है और बताया जा रहा है कि इस शख्स के रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक से अच्छे संबंध रहे हैं.