बिजनेसमेन गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं काजल अग्रवाल
Image Credit: shortpedia
काजल ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैं 30 अक्टूबर, 2020 को गौतम किचलू से मुंबई में केवल परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में शादी कर रही हूं।' उन्होंने आगे लिखा, 'इस महामारी ने बेशक हमारी खुशियों को प्रभावित किया है। लेकिन हम एक दूसरे के साथ अपनी जिंदगी शुरू करने के लिए रोमांचित है और हम जानते हैं कि आप हमें दिल से दुआ देंगे।'