'आदिपुरुष' में नजर आ सकती हैं काजोल, खुद प्रभास ने की सिफारिश
Image Credit: Shortpedia
प्रभास अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' से अब काजोल का नाम भी जुड़ गया है और वह इसमें एक अहम भूमिका निभा सकती हैं। फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि खुद प्रभास ने अपनी इस फिल्म के लिए काजोल के नाम की सिफारिश की है। हालांकि अभी फिल्म में काजोल की भूमिका से पर्दा नहीं हटा है, लेकिन अगर यह खबर सच साबित होती है तो काजोल के आने से फिल्म को काफी फायदा हो सकता है।