ब्रेस्टफीडिंग वीक पर कल्कि ने शेयर की PHOTO, लोग कर रहे जमकर तारीफ
Image Credit: instagram
अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर मातृत्व की एक झलक पेश की है और ऐसा उन्होंने वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक के चलते किया है जिसे अगस्त महीने के पहले वीक में दुनिया भर में सेलिब्रेट किया जाता है. तस्वीर में कल्कि अपनी बेटी साप्हो को गोद में बिठाए कैमरे की ओर देख मुस्कुराती नजर आ रही हैं. अब लोग इस तस्वीर की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं.