जावेद अख्तर मानहानि मामले में कंगना ने दी जमानती वारंट को चुनौती
Image Credit: Shortpedia
जावेद अख्तर मानहानि मामले में कंगना रणौत के खिलाफ मजिस्ट्रेट द्वारा जारी जमानती वारंट को अभिनेत्री के वकील ने सेशन कोर्ट में चुनौती देते हुए बताया कि याचिका पर 15 मार्च को सुनवाई होगी। अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने एक मार्च को कंगना के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। इससे पहले अभिनेत्री कोर्ट में पेश नहीं हुई थीं। मजिस्ट्रेट आर आर खन्हड ने फरवरी में उन्हें समन जारी किया था।