राम मंदिर मुद्दे पर फिल्म बना रही है कंगना, खुद ही होंगी डायरेक्टर-प्रोड्यूसर
Image Credit: Shortpedia
एक्टर कंगना रनौत एक डायरेक्टर के तौर पर फिल्मी पर्दे पर नज़र आने वाली हैं। कंगना राम मंदिर के मुद्दे पर आधारित प्रोजेक्ट 'अपराजित अयोध्या' नाम से फिल्म बनाने वाली हैं। इस फिल्म को विजयेंद्र प्रसाद लिख रहे हैं। कंगना ने कहा, 'पहले मेरा इस फिल्म को डायरेक्ट करने का कोई प्लान नहीं था। मैं इस पर कॉन्सेप्ट लेवल से काम शुरू किया था। मैं इसे केवल प्रोड्यूस करना चाहती थीं।'