कंगना के खिलाफ बीएमसी की कार्रवाई में बाधा पहुंचाने के मामले में पत्रकार को अग्रिम जमानत
Image Credit: Shortpedia
मुंबई सेशन कोर्ट ने कंगना के दफ्तर में बीएमसी की तोड़फोड़ के दौरान बाधा पहुंचाने के मामले में रिपब्लिक टीवी के पत्रकार को अग्रिम जमानत दी। पत्रकार प्रदीप भंडारी के खिलाफ खार पुलिस ने आईपीसी की धारा 353, 188 समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। आरोप है कि भंडारी ने तोड़फोड़ की कार्रवाई वाले परिसर के बाहर करीब 20 लोगों को एकत्र होने के लिए पैसे दिए थे।