कंगना रनौत ने दी उद्धव ठाकरे को चुनौती, कहा-'देखते हैं कौन किसको ठीक करता है'
Image Credit: instagram
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में ट्वीट कर सीएम उद्धव ठाकरे पर अपने बेटे को बचाने का आरोप लगाया है. ट्वीट कर कंगना ने लिखा, 'महाराष्ट्र के सीएम की मूल समस्या यह है कि मैंने फिल्म माफिया, एसएसआर के हत्यारों और उनके ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया, जिसके साथ उनके प्यारे बेटे आदित्य ठाकरे हैंगआउट किया करते थे. यह मेरा बड़ा अपराध है, इसलिए अब वे मुझे ठीक करना चाहते हैं. ठीक है, देखते हैं कौन किसको ठीक करता है.'