कंगना रनौत फिल्म 'तेजस' के लिए ले रही हैं 'आर्मी ट्रेनिंग', शेयर किया वीडियो
Image Credit: Newsbyte
अभिनेत्री कंगना रनौत इस साल अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तेजस' को लेकर सुर्खियों में रही हैं। इस फिल्म में कंगना एक फायटर पायलट की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस भूमिका में खुद को ढालने के लिए कंगना खूब मेहनत करती दिखी हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है कि वह इस फिल्म के लिए अभी 'आर्मी ट्रेनिंग' ले रही हैं। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में आर्मी ट्रेनिंग का वीडियो शेयर किया है।