कंगना रनौत ने फिर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- जावेद अख्तर ने कहा था तुम आत्महत्या करोगी
Image Credit: Newsbyte
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा मच गया है। कहा जा रहा है कि एक खास वर्ग के लोगों ने उन्हें इतना परेशान कर दिया था कि वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो गए। वहीं कंगना रनौत का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि प्लान्ड मर्डर है। उनका कहना है कि एक बार इंडस्ट्री के एक दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने मुझे भी कहा था कि तुम आत्महत्या कर लोगी।