कंगना रणौत की राज्यपाल कोश्यारी से मुलाकात, बहन रंगोली भी मौजूद
Image Credit: Shortpedia
अभिनेत्री कंगना रणौत की महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी है। इसी को लेकर कंगना हाल ही में BMC द्वारा उनका मुंबई स्थित कार्यालय को तोड़े जाने को लेकर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने पहुंचीं हैं। जानकारी के मुताबिक कंगना अपने दफ्तर में BMC द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर राज्यपाल के सामने अपनी बात रख सकती हैं। कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली भी मौजूद हैं।