इरा खान के अवसाद पर बोलीं कंगना रनौत, 'टूटे हुए परिवारों के बच्चों का जीवन मुश्किल'
Image Credit: shortpedia
कंगना रनौत ने सोमवार को इरा खान के अवसाद से जूझने की खबर पर प्रतिक्रिया दी. कंगना ने लिखा, "16 साल की उम्र में मुझे शारीरिक हमले का सामना करना पड़ा था. एसिड से जली अपनी बहन की मैंने अकेले देखभाल की थी. मीडिया की नाराजगी का सामना किया. डिप्रेशन के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन आम तौर पर टूटे हुए परिवारों के बच्चों की कई मुश्किलें होती हैं. पारंपरिक परिवार प्रणाली बहुत महत्वपूर्ण है."