एयरपोर्ट से निकलकर घर पहुंची कंगना, शिवेसना के विरोध में आई करणी सेना और आरपीआई
Image Credit: Shortpedia
कंगना रनौत कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई एयरपोर्ट से रवाना हुईं। उनके विरोध में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लहराते हुए नारेबाजी की। करणी सेना और आरपीआई फिलहाल कंगना के समर्थन में है। फिलहाल कंगना अपने घर पहुंच चुकी हैं। कंगना को वाई श्रेणी सुरक्षा मिली हुई है। बीएमसी ने उनके ऑफिस को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। इस पर कोर्ट ने स्टे लगाया है। कंगना के वकील ने कहा- बीएमसी का नोटिस अवैध है।