जयललिता के किरदार में कंगना की अदाकारी ने जमाया रंग, थलाइवी का दमदार ट्रेलर रिलीज़
Image Credit: Shortpedia
कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी का ट्रेलर आज कंगना के जन्मदिन पर रिलीज़ हुआ। फिल्म में कंगना ने जे. जयललिला के किरदार में शानदार अभिनय से रंग भर दिया। फिल्म का ट्रेलर दमदार है। फ़िल्म में भाग्यश्री, जयललिता की मां संध्या बनी हैं। एएल विजय ने फिल्म निर्देशित की। पटकथा केवी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी। फिल्म विष्णु वर्द्धन इंदूरी और शैलेष आर सिंह ने बनाई। फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी में 23 अप्रैल को आएगी।