कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस सौजन्या ने की खुदकुशी, 4 पेज का सुसाइड नोट बरामद
Image Credit: ndtv
कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस सौजन्या ने खुदकुशी की। पुलिस को आज सुबह ही सौजन्या का मृत शरीर बेंगलुरु के कुंबलगोडु में एक अपार्टमेंट में उनके कमरे में फांसी से लटका हुआ मिला। सौजन्या ने चार पेज के सुसाइड नोट में किसी को इसका जिम्मेदार नहीं ठहराया। सौजन्या की उम्र बस 25 साल थी। उन्होंने 'चौकट्टू फन' और 'नानोब्बने ओल्लेयावनु' में काम किया था। मामला दर्ज करके जांच शुरू हो गई है।