कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स के साथ कर रहे हैं डिजिटल डेब्यू, शेयर किया वीडियो
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने आज अपने चाहने वालों को एक खुश खबरी दी है, जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दरअसल, कपिल ने हाल ही में नेटफ्लिक्स से हाथ मिला लिया है और जल्द ही फैंस के सामने कुछ धमाकेदार लेकर आने वाले हैं। इस बात की आधिकारिक तौर पर भी जानकारी देते हुए कपिल ने ट्विटर पर अपना एक मजेदार वीडियो भी पोस्ट किया है।