कोरोना के दौरान असंवेदनशील पोस्ट करने पर करण जौहर ने मांगी माफी
Image Credit: Shortpedia
हालिया ऑस्ट्रेलियन कॉमेडियन ग्रेटा ली ने लॉकडाउन के दौरान आमलोगों की समस्याओं को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। वहीं वीडियो देखने के बाद डायरेक्टर करण जौहर भावुक हो गए और उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मुझे यह अहसास हो रहा है कि मेरी कई पोस्ट कई लोगों के लिए बेहद असंवेदनशील थी। मैं तहेदिल से माफी मांगता हूं और यह बताना चाहता हूं कि ये सब जानबूझकर नहीं किया गया था।