करण जौहर की 'अजीब दास्तांस' 16 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
Image Credit: prokerala
निर्माता करण जौहर की इस साल कई फिल्में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली हैं। हाल ही में करण ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली आगामी फिल्मों और वेब सरीज की सूची जारी की थी। अब करण ने खुद बताया है कि उनकी आगामी फिल्म 'अजीब दास्तांस' 16 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। करण ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस प्रोजेक्ट से संबंधित जानकारी को शेयर किया है।