करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में हुए भर्ती
Image Credit: shortpedia
देश में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आए दिन लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। हाल में कई बॉलीवुड के कलाकार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि अभिनेत्री करीना कपूर के पिता और दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। कोरोना संक्रमण के बाद अभिनेता को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।