दूसरी बार मां बनने के बाद हंसल मेहता की फिल्म से वापसी कर सकती हैं करीना
Image Credit: shortpedia
करीना कपूर ने अपनी मेहनत और प्रदर्शन के बदौलत एक्टिंग की दुनिया में अलग मुकाम हासिल किया है। करीना ने 21 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। खबर आई थी कि अपनी डिलीवरी के एक महीने बाद करीना अपने प्रोजेक्ट के काम में लग गई हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि करीना अपनी डिलीवरी के बाद हंसल की मेहता की आगामी फिल्म से बॉलीवुड में वापसी कर सकती हैं।