संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरा मंडी' का हिस्सा हो सकते हैं कार्तिक आर्यन
Image Credit: shortpedia
डिजिटल युग में वेब सीरीज का जमाना है, जहां बड़े से बड़ा कलाकार और निर्देशक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अब खबर है कि निर्देशक संजय लीला भंसाली एक वेब सीरीज 'हीरा मंडी' को जल्द डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लेकर आ सकते हैं। यह एक मेगा बजट वेब सीरीज होगी, जिसकी स्क्रिप्ट को पहले एक फीचर फिल्म के रूप में तैयार किया गया था। खबरों के मुताबिक, अभिनेता कार्तिक आर्यन इस वेब फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं।