सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म में प्रभास संग रोमांस करती दिखेंगी कैटरीना कैफ
Image Credit: Shortpedia
कैटरीना कैफ फिल्म जगत की लोकप्रिय अदाकारा हैं। कैटरीना अपने अभिनय, सुंदरता और मुस्कान से लाखों प्रशंसकों को दिलों में जगह बना चुकी हैं। इस अभिनेत्री ने अब तक बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि वह सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म में दिखने वाली हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में वह दिग्गज अभिनेता प्रभास के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।