9 सितंबर को थिएटर में रिलीज हो सकती है 'KGF चैप्टर 2'
Image Credit: Newsbyte
दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता यश और संजय दत्त के अभिनय से सजी फिल्म 'KGF चैप्टर 2' काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म की रिलीज का इंतजार फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि यह फिल्म आगामी 9 सितंबर को थिएटर में रिलीज हो सकती है। फिल्म समीक्षक सुमित कडेल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बताया है कि फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज होगी।