'KGF चैप्टर 2' के टीजर ने रचा इतिहास, पहली बार भारतीय प्रोमो को मिले इतने व्यूज
Image Credit: Newsbyte
दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता यश उर्फ रॉकी भाई के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'KGF चैप्टर 2' काफी समय से चर्चा में है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। जिसने अब सोशल मीडिया हंगामा मचाया हुआ है। अब इस टीजर ने एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। दरअसल, यूट्यूब पर इसे 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।