किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट होने जा रहे हैं अलग, तलाक की अर्जी दी
Image Credit: shortpedia
रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन ने अपने पति और रैपर कान्ये वेस्ट से शादी के सात साल बाद अलग होने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम ने अपने पति कान्ये से अलग होने के लिए तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है। खबरों की मानें तो पिछले काफी समय से इस कपल के बीच रिश्तों में कड़वाहट थी। बता दें इस कपल ने 2014 में एक भव्य समारोह में इटली में शादी रचाई थी।