शाहरुख की 'अम्मा' किशोरी बलाल का निधन; 'स्वदेश' में आईं थीं नज़र
Image Credit: YouTube
आशुतोष गोवारिकर निर्देशित शाहरुख खान अभिनीत साल 2004 की फिल्म 'स्वदेश' में कावेरी अम्मा का किरदार निभाने वाली किशोरी बलाल का मंगलवार रात बेंगलुरू के एक अस्पताल में निधन हुआ। कई कन्नड़ फिल्मों में नज़र आईं किशोरी बलाल के काम को फिल्म 'स्वदेश' में काफी सराहा गया था। वो बढ़ती उम्र के चलते होने वाली परेशानियों से ग्रसित थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म Evalentha Hendthi से की थी।