काइली जेनर दूसरी बार बनने वाली हैं मां, वीडियो में खुद दी जानकारी
Image Credit: instagram
रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर के घर दोबारा खुशियां आने वाली हैं। दरअसल, काइली फिर मां बनने वाली हैं। 24 साल की काइली अपने 30 वर्षीय बॉयफ्रेंड और अमेरिकी रैपर ट्रेविस स्कॉट संग दूसरे बच्चे की राह देख रही हैं। बता दें कि ट्रेविस और काइली की पहले से एक तीन साल की बेटी है। अब काइली ने एक वीडियो के जरिए बताया है कि वह अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं।