आज ही जन्मीं लीना चंदावरकर, किशोर कुमार से की थी दूसरी शादी
Image Credit: Shortpedia
आज ही के दिन 1950 में एक्ट्रेस लीना चंदावरकर जन्मीं। एक 'फ्रेश फेश कॉम्पटीशन' के दौरान वो स्पॉटलाइट में आईं। 1968 में डेब्यू फिल्म मन का मीत से लीना रातोंरात स्टार बन गईं। उन्होंने कल आज और कल, खिलौना, झील के उस पार, रेशम की डोरी, खान दोस्त, गंगा की सौगंध, हंसते जख्म, हमजोली जैसी फिल्में कीं। सिद्धार्थ बंडोकर से शादी की। उनकी मौत के बाद किशोर कुमार से दूसरी शादी की।