फिल्म 'आदिपुरुष' में सीता का किरदार निभा सकती हैं साउथ की दिग्गज अभिनेत्री कीर्ति सुरेश
Image Credit: Shortpedia
पिछले काफी समय से प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' लीड हीरोइन के चुनाव को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में कृति सैनन से लेकर अनुष्का शेट्टी, अनुष्का शर्मा और कियारा आडवाणी तक के नाम सामने आ चुके हैं। लेकिन अब प्रभास अभिनीत इस फिल्म में साउथ की जानी-मानी अदाकारा कीर्ति सुरेश नजर आ सकती हैं। अगर बात बन जाती है तो फिल्म में वह माता सीता की भूमिका अदा करती दिखेंगी।