फ्रॉड मामले में लॉस एंजिल्स का रैपर गिरफ्तार, 8 डेबिट कार्ड बरामद
Image Credit: Shortpedia
लॉस एंजिल्स के रैपर फॉन्ट्रेल एंटोनियो बैंस की अमेरिका से गिरफ्तारी हुई। एम्प्लॉयमेंट डेवलपमेंट डिपार्टमेंट में 8.8 करोड़ रुपए के बेरोज़गारी भत्ते के लिए अप्लाई करने की स्कीम चलाकर फ्रॉड करने के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया। उनसे 8 डेबिट कार्ड बरामद किए गए। बैंस इस धोखाधड़ी में करीब 22 साल की सजा काट सकते हैं। उन्हें लास वेगास पुलिस ने 23 सितंबर को ही गिरफ्तार कर लिया था।