लकी अली ने 'गोवा' में गाया अपना हिट 'ओ सनम' सॉन्ग, इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा ये वीडियो
सिंगर लकी अली इन दिनों इंटरनेट पर मानों वायरल सेंसेशन बने हुए हैं. 90 के दशक में अपने पॉप गानों से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले लकी वैसे तो काफी समय से मनोरंजन जगत में ज्यादा सक्रिय नहीं थे लेकिन अब इंटरनेट पर उनके लाइव सिंगिंग का वीडियो खूब वायरल (Viral) हो रहा है जिसमें वो अपना पॉपुलर सॉन्ग 'ओ सनम' गाते हुए नजर आ रहे हैं. लकी का ये वीडियो गोवा का बताया जा रहा है कि जहां वो कुछ युवाओं के साथ महफिल जमाते नजर आ रहे हैं. हाथ में गिटार लिए लकी अपने उसी दिल छू लेने वाले अंदाज में गाना गाते नजर आ रहे हैं. उनके इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 4 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और इसकी काफी चर्चा भी की जा रही है.