मधुर भंडारकर की 'इंडिया लॉकडाउन' की शूटिंग पूरी, दिखेंगे लॉकडाउन के अलग-अलग पहलु
Image Credit: Twitter
मधुर भंडारकर ने अपकमिंग फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' की शूटिंग पूरी की। फिल्म की शूटिंग मुंबई और पुणे में हुई। फिल्म में प्रतीक बब्बर, साईं ताम्हनकर, श्वेता बसु प्रसाद, जरीना वहाब, आयशा अमीन, ऋषिता भट्ट, सानंद वर्मा, प्रकाश बेलावाड़ीऔर अहाना कुमरा दिखेंगे। भंडारकर जानकारी देते हुए बोले, "जी हां हमने फिल्म पूरी कर ली है। मेरी ओर से अमेजिंग एक्टर्स थे। यादगार अनुभव रहा। जल्दी ही इसका पोस्ट प्रोडक्शन शुरू होगा।"