मध्य प्रदेश की कोर्ट ने दूसरी बार ठुकराई कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की जमानत अर्जी
Image Credit: shortpedia
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए गुजरात के स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। मंगलवार को इंदौर के सत्र न्यायालय ने दूसरी बार मुनव्वर और चार अन्य आरोपियों की जमानत याचिका को ठुकरा दिया। इससे पहले शनिवार को हुई सुनवाई में भी कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था।