कंगना के ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड कराने वाली याचिका पर महाराष्ट्र सरकार ने दर्ज कराया विरोध
Image Credit: Shortpedia
कंगना के ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड करने की मांग वाली याचिका का महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट में विरोध किया। याचिका के मुताबिक, कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल ट्विटर के जरिए नफरत फैलाने, समुदायों और राज्य तंत्र के खिलाफ घृणा भड़काने का काम कर रही हैं। इसलिए उनके ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करें। महाराष्ट्र सरकार के वकील ने याचिका को अस्पष्ट बताया और इसे खारिज करने की मांग की।