मलयाली फिल्म प्रोड्यूसर और शेफ नौशाद का निधन
Image Credit: India Today
मशहूर मलयाली शेफ और फिल्म प्रोड्यूसर नौशाद का 27 अगस्त, शुक्रवार को 55 साल की उम्र में निधन हो गया है। नौशाद काफी समय से पेट की बीमारी से जूझ रहे थे जिसकी वजह से उन्हें तिरुवल्ला के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया था। नौशाद की पत्नी शीबा का 12 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। नौशाद कुकिंग की दुनिया का जाना-माना नाम थे।