'जिंदगी कैसी है पहेली' : आज ही जन्मे थे गुजरे जमाने के गायक मन्ना डे
Image Credit: Shortpedia
आज ही गुजरे जमाने के गायक मन्ना डे का जन्म 1919 में कोलकाता में हुआ। उनका वास्तविक नाम प्रबोध चंद्र पांडे था। अपना पार्श्व गायन करियर उन्होंने 1943 में फिल्म तमन्ना से शुरू किया। उन्होंने हरिवंश राय बच्चन की अमर कृति मधुशाला को भी अपनी आवाज दी। उन्हें अपने जीवन काल में पद्म श्री, पद्म भूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला। 24 अक्टूबर 2013 को उनका निधन हो गया।