थ्रिलर फिल्म 'डिस्पैच' में दिखेंगे अभिनेता मनोज बाजपेयी, डिजिटल होगी रिलीज
Image Credit: shortpedia
वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' में मनोज बाजपेयी के दमदार प्रदर्शन के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस अभिनेता की लोकप्रियता बढ़ गई है। अब उनकी आगामी फिल्म 'डिस्पैच' की घोषणा हो गई है, जिसमें वह जल्दी अभिनय करते दिखेंगे। रॉनी स्क्रूवाला की RSVP फिल्म्स ने शुक्रवार को अपने प्रोजेक्ट 'डेस्पैच' की घोषणा की है।निर्देशक कन्नू बहल इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। यह एक OTT फिल्म होगी, जिसमें मनोज को एक क्राइम जर्नलिस्ट की भूमिका में दिखाया जाएगा।