भंसाली की फिल्म 'हीरा मंडी' में ऐश्वर्या, आलिया और दीपिका सहित दिख सकती हैं कई अदाकाराएं!
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली पिछले कुछ समय से अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'हीरा मंडी' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में पहले ही वह आलिया भट्ट को कास्ट कर चुके हैं। अब खबर आई है कि उनकी इस फिल्म में आलिया के अलावा बॉलीवुड की कई मशहूर अदाकाराएं दिखने वाली हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित नेने, दीपिका पादुकोण, परिणीति चोपड़ा, विद्या बालन और मनीषा कोइराला भी अहम किरदारों में दिख सकती हैं।