Rhea Chakraborty के सपोर्ट में उतरीं तापसी पन्नू और सोनम सहित कई बॉलीवुड हस्तियां
Image Credit: shortpedia
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा तीन दिन तक पूछताछ करने के बाद चक्रवर्ती को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. सोनम कपूर, तापसी पन्नू, विद्या बालन, अनुराग कश्यप, शबाना आजमी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर स्वरा भास्कर, दीया मिर्जा और ऋचा चड्ढा समेत फिल्म जगत की विभिन्न हस्तियों ने सोशल मीडिया पर रिया के साथ एकजुटता प्रकट की.इसके अलावा निर्देशक हंसल मेहता, अनुभव सिन्हा, अलंकृता श्रीवास्तव और लेखिका अतिका चौहान ने रिया की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्ति की है.