मराठी एक्टर प्रदीप पटवर्धन का दिल का दौरा पड़ने से निधन
Image Credit: Shortpedia
मराठी एक्टर प्रदीप पटवर्धन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। उन्होंने 64 साल की उम्र में अपने गिरगांव स्थित घर में अंतिम सांस ली। प्रदीप पटवर्धन को महाराष्ट के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट किया- प्रदीप पटवर्धन एवरग्रीन एक्टर थे और उन्होंने मराठी सिनेमा में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों पर राज किया था। उनका निधन दुखद है।