'मर्दानी 2' के लेखक गोपी पुथ्रण ने कोटा विवाद पर तोड़ी चुप्पी
Image Credit: Shortpedia
मर्दानी 2 के ट्रेलर में कोटा शहर को प्रमुखता से दिखाया गया है। जिसके बाद इस शहर के लोगों ने इस फ़िल्म पर शहर की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया था। इस विवाद पर फ़िल्म के लेखक-निर्देशक गोपी पुथ्रण ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि यह फ़िल्म भारत में किशोरों द्वारा किए गए जघन्य अपराधों पर आधारित है। शहर की छवि खराब करने का मेरा कोई इरादा नहीं है।